महाराष्ट्र सरकार जनता की समस्याएं सुलझाने में असफल: कांग्रेस

उच्च जीएसटी सहित लोगों की समस्याओं को हल करने में केंद्र और राज्य सरकारों पर असफल होने का आरोप लगाया।

Update: 2023-09-03 09:31 GMT

कोल्हापुर। महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर उच्च जीएसटी सहित लोगों की समस्याओं को हल करने में केंद्र और राज्य सरकारों पर असफल होने का आरोप लगाया।

पाटिल ने रविवार को कहा कि जनता में मौजूदा शिंदे-फड़नवीस-पवार सरकार के खिलाफ असंतोष है। कोल्हापुर जिला कांग्रेस ने पाटिल के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की लक्ष्यहीन नीतियों से परेशान जनता को राहत देने के लिए जनसंवाद यात्रा शुरू की है।यह यात्रा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा घोषित राज्य स्तरीय आंदोलन के हिस्से के रूप में निकाली गई है। इसकी शुरुआत सुबह सात बजे जिले की चंदगढ़ तहसील के तंदुलवाड़ी गांव से हुई, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग ले रही थीं। यह यात्रा 12 सितंबर तक जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News