कांग्रेस के लिए फिर खट्टे निकले अंगूर- यहां भी हुई ट्रिपल इंजन सरकार

आम आदमी पार्टी ने भी देवभूमि द्वारका में दो वार्ड पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को एक वार्ड में ही जीत हासिल हुई है।;

Update: 2025-02-18 11:43 GMT

अहमदाबाद। केंद्र के साथ राज्य की सत्ता से वंचित चल रही कांग्रेस के लिए नगर निकाय के चुनाव भी खट्टे अंगूर साबित हुए हैं। केवल एक नगर पालिका में कांग्रेस को जीत हाथ लगी है। नगर निगम और वलसाड जनपद की तीन नगर पालिका समेत 66 में से 62 नगर पालिकाओं में भाजपा के हाथ जीत लगी है।

मंगलवार को गुजरात में जूनागढ़ नगर निगम तथा वलसाड जनपद की तीन नगर पालिकाओं समेत 66 नगर पालिका, तीन तालुका पंचायत तथा कई पंचायतों के उपचुनाव के लिए चल रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में एक बार फिर से ट्रिपल इंजन की सरकार का बिगुल बजा दिया है।

ताजा रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 66 में से 62 नगर पालिकाओं में जीत हासिल कर ली है। आम आदमी पार्टी ने भी देवभूमि द्वारका में दो वार्ड पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को एक वार्ड में ही जीत हासिल हुई है।

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ राज्य में पहली बार हुए स्थानीय चुनाव में 66 नगर पालिकाओं के आम चुनाव, दो नगर पालिकाओं के मध्यावधि चुनाव और जूनागढ़ नगर निगम चुनाव की मतगणना हो रही है।Full View

Tags:    

Similar News