सरकार का ऐलान-35000 संविदा कर्मी होंगे नियमित

मुख्यमंत्री की ओर से ऐलान किया गया है कि उनकी सरकार ने पंजाब के 35000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है

Update: 2022-03-22 12:23 GMT

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की ओर से ऐलान किया गया है कि उनकी सरकार ने पंजाब के 35000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है। सरकार के इस ऐलान से ग्रुप एवं डी संविदा कर्मियों को बडा लाभ पहुंचने की संभावनाएं उत्पन्न हो गई है।

मंगलवार को हाल ही में पंजाब की सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य में संविदा पर काम करने वाले 35000 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जारी किए एक वीडियो संदेश में कहा है कि समूह एवं डी के 35000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के संबंध में मुख्य सचिव को विधिवत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब की सत्ता में आने पर संविदा कर्मियों की सेवाओं को नियमित किए जाने का वायदा किया था। सरकार के सत्ता में आने पर पार्टी की ओर से अब अपने वायदे को पूरा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से इससे पहले सत्ता संभालने के बाद सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 25000 पदों को भरने की घोषणा भी की गई थी।

Tags:    

Similar News