भाजपा सरकार के कामों को अपना बता तारीफ बटोरने में लगी है सरकार: पूर्व मंत्री

राज्य सरकार द्वारा रघुबर सरकार के किये किये गए कामो को अपना बताकर वाह वाही लूटने में लगी है।

Update: 2024-01-11 15:12 GMT

रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की जनता को बेवकूफ बनाने में लगी है और राज्य सरकार द्वारा रघुबर सरकार के किये किये गए कामो को अपना बताकर वाह वाही लूटने में लगी है।

मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस झारखंड भवन को हेमन्त सरकार अपनी सरकार की उपलब्धियों में शामिल कर बताने में लगी है वह रघुवर सरकार की देन है। साथ ही झारखण्ड विधानसभा, झारखंड उच्च न्यायलय, रांची प्रेस क्लब भवन, हज हाउस जैसे भवनों का निर्माण कार्य भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि पिछले रघुबर सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में 22865 किमी सड़क का निर्माण किया गया था। वहीं राज्य सरकार के प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि मात्र 5200 किमी सड़क ही हेमन्त सरकार में बन पाए है।

मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार अपने चहेतों को काम दिलाने के कारण पहले संवेदक तय कर देती है और काम पूरा होने पर टेंडर निकालती है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षो में झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ डाले हैं। स्वाभाविक है, भवन निर्माण विभाग और पथ विभाग इससे अछूता नहीं है। पूरे राज्य में विभागों में लूट मचा हुआ है। यह विभाग कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

वार्ता

Tags:    

Similar News