किसान ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर

शामली शहर के एक किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी 10 बीघा गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।

Update: 2021-03-06 06:40 GMT

शामली ।  उत्तर प्रदेश में शामली शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी 10 बीघा गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया।

रेलपार निवासी किसान अमरपाल सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी दस बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला कर उसे नष्ट कर दिया। फसल रौंदे जाने की सूचना पर भाकियू के नगर अध्यक्ष योगेन्द्र पंवार व अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंचे तथा किसान को फसल रौंदने से रोकने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माना।

भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद किसान शांत हुआ। किसान अमरपाल ने कहा कि उसने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी फसल को नष्ट किया है। उसने कहा कि आज खेती घाटे का सौदा हो गयी है। ऊपर से सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाकर अन्नदाताओं को बर्बाद करने का काम किया है। इस सरकार की नीतियों से किसान परेशान है।  

Tags:    

Similar News