देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बदल रही पता-अब यहां पर हो रही शिफ्ट

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब अपना पता बदलने जा रही है।

Update: 2023-12-21 10:08 GMT

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब अपना पता बदलने जा रही है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में नए हेड क्वार्टर में शिफ्ट हो रही कांग्रेस के दफ्तर को अब इंदिरा भवन के नाम से जाना जाएगा।

राजधानी दिल्ली के 24 अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस के दफ्तर का पता नए साल में बदलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब अपना पता बदलने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले साल के जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह में नए हेड क्वार्टर में शिफ्ट हो रही है। इस नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। कांग्रेस का नया 6 मंजिला आलीशान दफ्तर जो कोटला रोड पर बनवाया गया है। पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस के उत्थान और पाटन के गवाह रहे कांग्रेस के मौजूदा मुख्यालय 24 अकबर रोड पर अगले साल से सन्नाटा पसर जाएगा। कांग्रेस को जनवरी 1978 में 24 अकबर रोड पर नया दफ्तर हासिल हुआ था।

Full View


Tags:    

Similar News