हंगामा काट रहे भाजपा विधायक किए गए सदन से बाहर

अध्यक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन के भीतर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

Update: 2024-04-08 07:36 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के भीतर जमकर हंगामा करते हुए जल बोर्ड में घोटाले संबंधित दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा करने की मांग की। हंगामा बंद नहीं होने पर मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर कर दिया।

सोमवार को दिल्ली विधानसभा भाजपा विधायकों के हंगामे का मैदान बन गई। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करते हुए जल बोर्ड में हुए घोटाले संबंधी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा करने की मांग की। लेकिन जब विधानसभा अध्यक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन के भीतर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

विधानसभा स्पीकर की चेतावनी के बावजूद जब बीजेपी विधायक शांत होने को तैयार नहीं हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को निर्देश देते हुए हंगामा काट रहे भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकलवा दिया।

Tags:    

Similar News