भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला- ईंटों से की कुटाई- स्कूटी भी तोड़ी

भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम पार्षद पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी ईंटों से जमकर कुटाई की गई।

Update: 2023-10-15 05:02 GMT

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम पार्षद पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी ईंटों से जमकर कुटाई की गई। इस दौरान पार्षद की स्कूटी को भी तोड़फोड़ का निशाना बनाया गया। किसी तरह पार्षद ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई है। थाने में दी गई तहरीर में भाजपा ने इस हमले का आप राज्य मंत्री के करीबी पर लगाया है।

मेरठ नगर निगम वार्ड 63 से भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ शनिवार की देर रात देवी जागरण में शामिल होने के बाद अपने घर जा रहा था। स्कूटी पर सवार होकर शास्त्री नगर स्थित नए के ब्लाक मेन मार्केट से होते हुए जा रहे भाजपा पार्षद पर रास्ते में मिले आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया।

स्कूटी रुकवा कर हमलावरों ने भाजपा पार्षद के गाल पर तमाचे जड़े और चप्पलों से कुटाई करने के साथ उसे लात घूसों से जमकर पीटा।

हमलावरों के चंगुल में फंसे पार्षद ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन भागते समय हमलावरों ने भाजपा पार्षद पर ईटों से हमला बोल दिया। इस दौरान भाजपा पार्षद की स्कूटी भी तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दी गई है।

पार्षद ने इस हमले का आरोप राज्य मंत्री के करीबी पर लगाया है। मेडिकल थाने में दी गई तहरीर में भाजपा पार्षद ने होर्डिंग का काम करने वाले सागर पोसवाल एवं उसके गुर्गों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

Full View

Tags:    

Similar News