भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
जिले में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खिलौता थाना क्षेत्र में नेशनल हाई-वे पर कल रात भाजपा कार्यकर्ता सुरेश बर्मन की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेश की मोटरसाइकिल व मोबाइल लेकर फरार हो गये। श्री बर्मन अनुसूचित जाति एव जनजाति का पूर्व मंडल अध्यक्ष थे।
वार्ता