बात करने से इंकार पर घर में घुसकर लड़की पर चाकू से हमला

बात करने से मना किए जाने से बुरी तरह से गुस्साए सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की पर चाकू से हमला बोल दिया।

Update: 2022-06-29 10:04 GMT

आजमगढ़। बात करने से मना किए जाने से बुरी तरह से गुस्साए सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की पर चाकू से हमला बोल दिया।परिवार के लोगों ने चाकू मारकर भाग रहे लड़के को जब पकड़ने का प्रयास किया तो वह छत के रास्ते से होता हुआ मौके से भाग निकला। इस दौरान आरोपी बिजली के तारों से टकराकर जमीन पर आ गिरा। घायल हुई लड़की और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया है कि सवेरे के समय शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय मंदराज में रहने वाली लड़की ने पहले से परिचित लड़के के साथ बात करने से मना कर दिया तो इससे नाराज होकर लड़के ने दिनदहाड़े घर पहुंचकर लड़की के ऊपर हमला बोल दिया। लड़की की चीख पुकार को सुनकर दौड़े परिवार वालों ने जब चाकू मारकर भाग रहे लड़के को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उनके कब्जे से छूटकर छत के रास्ते से होते हुए मौके से फरार होने लगा। इस दौरान छत पर भाग रहा लड़का बिजली के तारों में उलझ गया और वह धड़ाम से जमीन पर आ गिरा।

एसपी सिटी ने बताया है कि चाकू मारने के आरोपी लड़की और घायल हुई लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के पीड़ित परिवारजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।

Tags:    

Similar News