रील पर कमेंट को लेकर घमासान- बीच सड़क लड़कियों में चले लात घूंसे

Update: 2024-04-29 05:23 GMT

नोएडा। सोशल मीडिया पर वायरल की गई रील पर किए गए कमेंट को लेकर लड़कियों के दो गुटों के बीच घमासान हो गया। सड़क को ही जंग का अखाड़ा बनाने वाली लड़कियों ने एक दूसरे पर खूब लात घूंसे चलाये। लड़कियों की इस लाईव फाइट को देखने के लिए मौके पर अनेक लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर लड़कियों के दो गुटों की सड़क पर हुई मारपीट का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मेट्रो सिटी नोएडा का होना बताया जा रहा है।वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक नोएडा के फेज-2 इलाके में रहने वाली चार किशोरियों के दो गुटों के बीच इंस्टाग्राम रील पर किए गए कमेंट को लेकर विवाद हो गया था।

शुरुआती तू तू मैं मैं के बाद यह विवाद इतना आगे तक बढ़ा कि लड़कियों के दोनों गुटों के बीच सड़क पर ही वर्चस्व की लड़ाई हो गई। एक दूसरे की जान लेने पर उतारू लड़कियों ने सड़क को ही जंग का अखाड़ा बनाते हुए एक दूसरे के ऊपर जमकर लात घूंसे और थप्पड़ बरसाए। जिसके चलते मौके पर लड़कियों की इस लाइव फाइट को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और रास्ते पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों की किशोरियां सगी बहनें हैं और नोवीं तथा दसवीं की छात्राएं हैं। काफी दिनों से इन लड़कियों के बीच इंस्टाग्राम की रील पर किए गए कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था।

Full View


Similar News