डोकलाम विवाद : भारत और चीन की सेना हटी
डोकलाम में लगभग दो महीने की तनातनी के बाद आखिरकार चीन को यह एहसास हो गया कि वर्ष 1962 के बाद से हालात काफी बदल गए हैं। भारत का नजरिया भी बदल गया है और सामरिक ताकत भी बढ़ गई है। इसी एहसास का नतीजा है कि वह भारत के साथ मिल कर सिक्किम-भूटान सीमा स्थित डोकलाम विवाद का समाधान निकालने को तैयार हो गया है। सोमवार को दोनों देशों ने विवादित स्थल से तैनात सैनिकों को वापस बुला लिया। चीन अब डोकलाम में सड़क नहीं बना सकेगा। चीनी सैनिक अपने साथ बुलडोजर भी लेते गए। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं।
0