महिला का शव बरामद

बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया।

Update: 2021-12-29 05:11 GMT

छपरा। बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर एकमा-नौतन मुख्य मार्ग पर नौतन और गंजपर गांव के समीप नहर के पाइप से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


वार्ता

Tags:    

Similar News