नहीं रहे पूर्व मंत्री माधव सिंह

छत्तीसगढ़ राज्य में अजीत जोगी के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे माधव सिंह ध्रुव का आज सुबह निधन हो गया।

Update: 2020-10-22 06:10 GMT

धमतरी। अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री रहे और उसके बाद अलग छत्तीसगढ़ राज्य में अजीत जोगी के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे माधव सिंह ध्रुव का आज सुबह निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।

माधव सिंह ध्रुव का रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्हें कल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

माधव सिंह ध्रुव के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। वरिष्ठ आदिवासी नेता माधव सिंह ध्रुव धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं।

Tags:    

Similar News