खाई में गिरी जीप को देखने पहुंचे लोगों पर पलटी बस

घटना के बाद पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया।

Update: 2020-12-24 10:48 GMT

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी मोड़ में आज सुबह एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां एकत्रित हुई भींड पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसकी चपेट में आने से चार की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर से एक महिला के इलाज के लिए जबलपुर आ रहे जीप सवार लोगों की जीप बगदरी मोड़ पर पलट कर एक गहरी खाई में गिर गयी। इसके बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों के ऊपर पलट गयी। दुर्घटना में चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं।     

घटना के बाद पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Tags:    

Similar News