राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद पर लालू यादव बरकरार- 13वीं बार बने...
लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।;
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर से निर्वाचित घोषित किया गया है। लालू प्रसाद यादव लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पार्टी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक आगामी 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से आधिकारिक रूप से ताजपोशी की जाएगी।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के निर्वाचन में केवल लालू प्रसाद यादव ने ही अपना नामांकन दाखिल किया था। बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वी ने लालू प्रसाद यादव के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुने जाने का ऐलान किया।