शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू- कांवड़ियों के लिए होंगे सभी प्रबंध
जिला प्रशासन ने पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरु कर दी है। इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरु हो रही है।;
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरु कर दी है। इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरु हो रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए कांवड़ियों की यात्रा पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी रोहित सजवान ने यात्रा मार्ग में आने वाले सभी थाना प्रभारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को शिव रात्रि का पर्व है। सहारनपुर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि दूरस्थ क्षेत्रों के शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार से जल लेने जाते और आते हैं। सहारनपुर नगर निगम जिनके क्षेत्र में 42 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे उसके लिए भी नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
निगम के अधिशासी अभियंता जल और लाईट वीपी सिंह ने बताया कि निगम क्षेत्र में 38 बोरिंग कराए जा रहे हैं। सभी डिवाइडरों पर लगाए पौधों की कांट-छांट की जा रही है। कांवड़ियों के लिए ठहराने और नहाने का समुचित प्रबंध रहेगा।