इलाज को आई लड़की छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास- पूर्व BJP मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

क्लिनिक पर उपचार करने के लिए आई लड़की से चेकअप के बहाने छेड़छाड़ कर उसके साथ रेप की कोशिश करने के मामले में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।;

Update: 2025-06-08 11:14 GMT

मुजफ्फरनगर। क्लिनिक पर उपचार करने के लिए आई लड़की से चेकअप के बहाने छेड़छाड़ कर उसके साथ रेप की कोशिश करने के मामले में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को जेल यात्रा पर भेजने की तैयारी में जुट गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन कलानिधि नैथानी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, एसपी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा तथा थाना प्रभारी भोपा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर ललित कुमार, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार तथा हैड कांस्टेबल मनोज कुमार की टीम ने क्लीनिक पर आई लड़की से चेकअप के बहाने छेड़छाड़ कर उसके साथ रेप की कोशिश करने के मामले में आरोपी वीरपाल सहरावत पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम के मुताबिक पीड़िता द्वारा भोपा थाने पर दी गई लिखित तहरीर में पुलिस को बताया था कि वह अपने छोटे भाई के साथ कस्बा मोरना में क्लीनिक करने वाले वीरपाल सहरावत की दुकान पर उपचार के लिए गई थी।

इस दौरान डॉक्टर ने लड़की को अपने केबिन में बुलाकर चेकअप के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसके साथ रेप का प्रयास किया।

बीते दिन हुई इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तलाश में जुट गई थी। अधिकारियों द्वारा गठित की गई टीम ने आज आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस लिखा पढ़ी कर अब आरोपी डॉक्टर को जेल यात्रा पर भेजने की तैयारी में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि क्लीनिक पर आई लड़की के साथ चेकअप के बहाने अश्लील हरकत करने और उसके साथ रेप की कोशिश करने का आरोपी डॉक्टर भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष रह चुका है।

Tags:    

Similar News