शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद- अब खरसाली में होंगे दर्शन

इस पवित्र और पावन मौके का साक्षी बनने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे थे,

Update: 2025-10-23 09:08 GMT

उत्तरकाशी। भैया दूज के मौके पर उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर के समय विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने से पहले भगवान शनि देव मां यमुना की डोली लेने को यमुनोत्री धाम पहुंचे।

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैया दूज के मौके पर दोपहर तकरीबन 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।


परंपरा के अनुसार कपाट बंद होने से पहले खरसाली गांव से सोमेश्वर देवता यानि भगवान शनि देव डोली में मां यमुना को लेने धाम में पहुंचे, इसके बाद माता की डोली के आगे आगे शनि देव की डोली मंदिर से बाहर निकली और वह खरसाली के लिए रवाना हो गई।

इस पवित्र और पावन मौके का साक्षी बनने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे थे, शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब मां यमुना अगले 6 महीने तक खरसाली गांव में विराजमान रहेंगी।


30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे, उस समय से लेकर आज तक तकरीबन 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन कर खुद को धन्य बना चुके हैं।Full View

Similar News