कोल्हू में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग-पांच गुड कोल्हू किए गए सीज

सीज किए गए कोल्हूओं पर रबर, प्लास्टिक और कपड़े जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग कर वहां पर गुड बनाया जा रहा था

Update: 2025-10-15 12:38 GMT

सहारनपुर। प्रतिबंधित किए गए ईंधन का प्रयोग कर प्रदूषण फैलाने वाले गुड कोल्हूओं के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत छापा मार कार्यवाही कर पांच गुड कोल्हू सीज कर दिए गए हैं। एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीज किए गए कोल्हूओं पर रबड़, प्लास्टिक और कपड़े जैसी प्रतिबंध वस्तुओं को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते पाया है।

बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर एसडीएम सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम की ओर से ग्राम कोटा में की गई बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग कर प्रदूषण फैला रहे पांच गुड कोल्हू सीज कर दिए गए हैं।

मौके पर पहुंची टीमों ने वहां की गई जांच में पाया कि सीज किए गए कोल्हूओं पर रबर, प्लास्टिक और कपड़े जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग कर वहां पर गुड बनाया जा रहा था, जिससे इलाके में गंभीर प्रदूषण फैल रहा था।

कार्यवाही के दौरान चाचा भतीजा स्पेशल गुड के संचालक इसरार, बिजली गुड संचालक सलमान, कमल गुड स्पेशल संचालक सलीम तथा बिजली गुड संचालक बुंदू ठेकेदार तथा लोकेंद्र के कोल्हू प्रतिबंधित ईंधन से संचालित होना पाए गए।Full View

Similar News