US जा रहा एयर इंडिया का विमान रास्ते से मुंबई लौटा- दोनों तरफ की..

तकरीबन 3 घंटे बाद प्लेन उड़ा रहे पायलट को विमान में खराबी आने का शक हुआ।

Update: 2025-10-22 10:15 GMT

मुंबई। उड़ान भरने के तकरीबन 3 घंटे बाद खराबी के शक के चलते अमेरिका जा रहा एयर इंडिया का विमान रास्ते से ही वापस लौट आया है। प्रबंधन ने अब विमान की दोनों तरफ की उड़ाने कैंसिल कर दी है।

बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उड़ान भरने के बाद अमेरिका के नेवार्क जा रही थी, उड़ान भरने के तकरीबन 3 घंटे बाद प्लेन उड़ा रहे पायलट को विमान में खराबी आने का शक हुआ।

इसके बाद प्लेन को वापस मुंबई लैंड कराने का फैसला लिया गया, जिसके चलते विमान को रास्ते में से ही वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लाया गया।

लैंडिंग के बाद प्लेन को जांच के लिए सर्विस से बाहर कर दिया गया, इस वजह से विमान की मुंबई और नेवार्क के बीच चलने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है ।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया है कि मुंबई में फंसे पैसेंजर के लिए होटल और दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की गई है, जबकि अमेरिका के नेवार्क में मौजूद यात्रियों को भी उड़ान कैंसिल करने की जानकारी दे दी गई है, उनके लिए भी अब जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News