गोवर्धन परिक्रमा को उमड़े भक्त- ढोल मंजीरे पर विदेशी महिलाओं का नृत्य
विदेशी महिलाओं की भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति देखते ही बन रही है।
वृंदावन। गोवर्धन पूजा के मौके पर मथुरा में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन पूजन को लेकर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु हरे कृष्ण के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
बुधवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों का ज्वार भाटा उमड़ पड़ा है। गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु हरे कृष्ण के जयकारों के साथ अपनी मंजिल की तरफ तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक चार लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कंप्लीट कर चुके हैं।
गोवर्धन पूजा के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों के श्रद्धालुओं के अलावा अमेरिका और जर्मनी से भी भक्ति मथुरा और वृंदावन में पहुंचे हैं। विदेशी महिलाओं की भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति देखते ही बन रही है।
वह ढोल नगाड़ों एवं मंजीरों पर राधे कृष्ण नाम में मग्न होकर नृत्य कर रही है, चारों तरफ भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। महिलाएं लड्डू गोपाल को गोदी में लेकर भगवान की नगरी में पहुंची है।