चौधरी सचिन सरोहा के प्रयासों से बना संयुक्त जाट मोर्चा

स्वाभिमान की लड़ाई को एकजुट होकर एक मंच से एक साथ लड़ने का काम करेंग।;

Update: 2025-07-07 14:23 GMT

करनाल। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत द्वारा मेरठ के नानू गंग नहर पुल करनाल हाइवे क्रॉसिंग पर स्थित सनराइज रिसोर्ट में बुलाए गए जाट एकता सम्मेलन में देशभर के आठ जाट संगठनों ने एकजुट होकर संयुक्त जाट मोर्चा के गठन की घोषणा की और संकल्प लिया कि सभी जाट संगठन भविष्य में समाज के हक अधिकार सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को एकजुट होकर एक मंच से एक साथ लड़ने का काम करेंग।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री चौधरी निरपाल सिंह, अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल सिंह, क्रांतिकारी जाट फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती, राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समरपाल सिंह जी, आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय तेवतिया, जिला जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, उत्तराखंड जाट सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सिंह पंवार राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा की मौजूदगी सभी ने एकमत से संयुक्त जाट मोर्चा के गठन पर सहमति जताते हुए संयुक्त मोर्चे का गठन किया।


सभी ने एक सुर में कहा कि संयुक्त जाट मोर्चा भविष्य में जाट आरक्षण की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम करेगा और शीघ्र संयुक्त राष्ट्र मोर्चा के सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर जाट आरक्षण के संबंध में वार्ता करेगा और अगर सरकार जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण नहीं देती है तो संयुक्त जाट मोर्चा देश घर में बड़ा आंदोलन करेगा।

कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन शर्मा ने कहा कि जो संगठन आज इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए हैं उन सभी संगठनों से बात करके उन सबको राष्ट्रीय संयुक्त जाट मोर्चा में शामिल किया जाएगा और अब समाज के हर अधिकार और सम्मान की लड़ाई को एकजुट होकर एक मां से सभी संगठन लड़ने का काम करेंग।

इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह सांगवान, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अजय प्रमुख, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन पावड़िया, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सुनील ढींगला, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहित मलिक मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष तन्मय चौधरी, राजस्थान से प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव विधि प्रकोष्ठ विनोद राठी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News