भैंस चराने घर से निकली दो बहनों की पोखरी में डूबने से मौत- परिजनों...
पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों बच्चियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।;
आजमगढ़। भैंस चराने के लिए घर से निकली दो चचेरी बहन जंगल में गर्मी से पीछा छुड़ाने के लिए पोखरी में नहाने चली गई, जहां पानी में डूब कर दोनों की मौत हो गई। पानी से निकाल कर अस्पताल ले जाई गई दोनों बच्चियों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के महियापार गांव की रहने वाले नौशाद की 10 वर्षीय बेटी रजिया और इरशाद की 12 वर्षीय बेटी साजिया भैंस चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान जब भैंस पोखर में जाकर नहाने लगी तो दोनों बहनों ने भी गर्मियों से पीछा छुड़ाने के लिए पोखर में नहाना शुरू कर दिया।
इसी दौरान दोनों बहन हादसे का शिकार होकर पानी में डूब गई। काफी समय बाद तक भी जब दोनों बहने घर नहीं लौटी तो चिंतित हुए परिजनों ने गांव वालों के साथ दोनों की तलाश शुरू की।
इस दौरान दोनों बहन पोखरी में डूबी हुई मिली। पानी से तुरंत निकाल कर दोनों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों की अपील पर पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों बच्चियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।