हिंदी भाषी लोगों पर हमले के जवाब में दो मराठी भाषी लोगों की पिटाई
महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों की पिटाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया था।;
ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे के बयान के बाद शुरू किए गए हिंदी भाषी लोगों पर हमलों के जवाब में अब दो मराठी भाषी लोगों पर अटैक कर उनकी पिटाई कर दी गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
बुधवार को महाराष्ट्र के ठाणे जनपद के भायंदर रेलवे स्टेशन के पास बाहरी लोगों द्वारा दो मराठी भाषी लोगों पर अटैक करते हुए उनकी पिटाई कर दी गई है।
घायल हुए दोनों मराठी भाषी व्यक्तियों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए पिटाई करने वाले एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
बताया जा रहा है कि रेलवे परिसर में किसी टेंडर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते बाहरी लोगों द्वारा दो मराठी भाषी व्यक्तियों की पिटाई कर दी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे की ओर से हिंदी भाषी लोगों के विरोध में दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों की पिटाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया था।
जिसके चलते महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने कई हिंदी भाषी लोगों पर हमला करते हुए उनकी बुरी तरह से कुटाई कर दी थी।