नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप की फिर टपकी लार- खुद के लिए मांगा नोबेल

किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावे को हर मर्तबा छाती ठोक कर खारिज किया है।

Update: 2025-09-21 08:47 GMT

वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने की बात दोहराते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से खुद के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग उठाई है, जबकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में अमेरिकी या किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावे को हर मर्तबा छाती ठोक कर खारिज किया है।

रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नोबेल पुरस्कार के लिए लार टपकाते हुए कहा है कि वह अभी तक आधा दर्जन से अधिक यानी कुल सात युद्ध खत्म करा चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को भी उन्होंने ही रुकवाया था, इसलिए उन्होंने नोबेल पुरस्कार पर अपना दावा करते हुए कहा है कि 7 बड़े युद्ध रुकवाने की वजह से उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टिट्यूट फाउंडर के डिनर में कहा कि दुनिया में अमेरिका को अब पहले से कहीं ज्यादा सम्मान हासिल हो रहा है, हम शांति समझौते कर रहे हैं और युद्ध रोकने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि हमने भारत और पाकिस्तान तथा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रोके हैं।Full View

Tags:    

Similar News