बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल के बेटे पर आफत- कटा पैर का अंगूठा

टक्कर मार कर उन्हें अस्पताल में भर्ती होने को मजबूर कर दिया।

Update: 2025-08-28 09:51 GMT

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के बेटे पर अचानक से आफत आ गई। हादसे में बाएं पैर का अंगूठा कटकर अलग होने की वजह से पीड़ित को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बृहस्पतिवार को अयोध्या के लता मंगेशकर चौराहे पर हुई दुर्घटना में बाइक पर सवार होकर जा रहे बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्ष का इकबाल अंसारी के बेटे इस्लाम अंसारी को बुलेट सवार ने टक्कर मार कर उन्हें अस्पताल में भर्ती होने को मजबूर कर दिया।

बुलेट बाइक से लता मंगेशकर चौराहे पर लगी टक्कर में घायल हुए इस्लाम अंसारी के बांये पैर का अंगूठा कटकर शरीर से अलग हो गया। हादसा देखकर मौके पर इकट्ठा हुए लोग पुलिस को जानकारी देते हुए इस्लाम अंसारी को तुरंत श्री राम हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद इस्लाम अंसारी को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। श्री राम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह बाबरी मस्जिद के पक्ष कर रहे इकबाल अंसारी के बेटे इस्लाम अंसारी के सड़क हादसे में जख्मी होने की पुष्टि की है।Full View

Tags:    

Similar News