कालजई TV सीरियल रामायण के डायरेक्टर के बेटे ने दुनिया को कहा अलविदा
84 साल की उम्र में उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
मुंबई। भगवान राम के जीवन पर आधारित रामायण सीरियल बनाकर घर-घर फेमस हुए फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और निर्माता शिवसागर के पिता का आज निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
रविवार को कालजई टीवी सीरियल महाभारत के डायरेक्टर एवं फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और फिल्म निर्माता शिवसागर के पिता प्रेम सागर का आज सवेरे निधन हो गया है।
84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रेम सागर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने सवेरे के समय प्रेम सागर को घर ले जाने की सलाह दी, इसके बाद उनका निधन हो गया। प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज रविवार को ही मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा।
84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रेम सागर निर्माता और मशहूर सिनेमैटोग्राफर थे, उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर आर्ट्स की विरासत को आगे बढ़ाया।