कैंची धाम पहुंची राष्ट्रपति ने नैना देवी मंदिर में उतारी आरती

कैंची धाम पहुंची राष्ट्रपति को लेकर इलाके में सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

Update: 2025-11-04 07:54 GMT

हल्द्वानी। उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल स्थित बाबा नीम करोली पहुंचकर नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और माता की आरती उतारी।

मंगलवार को देश में पहली बार राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू नैनीताल स्थित बाबा नीम करोली पहुंची है। कैंची धाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और राष्ट्र की सुख शांति एवं खुशहाली की माता से मन्नत मांगी।


कैंची धाम पहुंची राष्ट्रपति को लेकर इलाके में सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पूरे इलाके को रेड जोन डिक्लेअर करते हुए राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 1500 से भी अधिक अफसर एवं जवान तैनात किए हैं।


कैंची धाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब बाबा नीम करोली के दर्शन के बाद नैनीताल स्थित कुमायूं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह 20 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित करेंगी।Full View 

Similar News