दूसरी दुल्हन लेने चला था दूल्हा- आ गई पहली पत्नी- फिर ले गई पुलिस

बिचौलिये ने उन्हें रामकेश की पहली शादी होने की जानकारी नहीं दी थी।;

Update: 2025-05-25 08:05 GMT

बाराबंकी। पहली पत्नी से मुकदमा चल रहा और दूल्हा चला था दूसरी दुल्हन लेेने। बारात चलने से पहले ही पहली पत्नी वहां पर पहुंची, शिकायत के बाद पुलिस हिरासत में ले गई। दूसरी तरफ दुल्हन और उनके परिवार वाले बारात का इंतजार करते रहे। बारात नहीं पहुंची तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बदोसरहाय कोतवाली क्षेत्र के टिकैत नगर के भुडवा गांव में मानसी से रामकेश की 24 मई को शादी होनी थी। इसी बीच रामकेश की पहली पत्नी बारात जाने से पहले ही दूल्हे के घर यानी अपने पति के घर पर पहुंच गई। सरिता ने रामकेश की पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रामकेश को करीब साढे नौ बजे हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि सरिता और रामकेश की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के दो-तीन साल तक उनके बीच सब सामान्य रहा लेकिन वर्ष 2023 में सरिता को उसके पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सरिता ने इस मामले में पति के विरूद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया, जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

जहां पर रामकेश की बाराता जानी थी, वहां पर दुल्हन और उसके परिजन रात के 11 बजे तक बारात आने का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई तो पता चला कि दूल्हे को पुलिस ने पकड़ लिया है।

दुल्हन के पिता शिवनाथ का कहना है कि उन्हें न केवल मान-सम्मान को ठेस पहुंची है बल्कि उनका आर्थिक नुकसान भी हुआ है। बिचौलिये ने उन्हें रामकेश की पहली शादी होने की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।Full View

Tags:    

Similar News