दुश्मन की होगी हवा खराब- रूस से इसी महीने मिलेगा जंगी जहाज
भारत को रुस से जंगी जहाज तमल मिलने की जानकारी सामने आई है।;
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद पाकिस्तान के साथ चल रही युद्ध की आशंकाओं के बीच इसी महीने भारत को रुस से जंगी जहाज मिलने जा रहा है। 28 मई को मिलने वाले इस जंगी जहाज के माध्यम से भारतीय नौसेना की ताकत में और अधिक इजाफा हो जाएगा।
मंगलवार को पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच इसी महीने भारत को रुस से जंगी जहाज तमल मिलने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि रूस 28 मई को इस जंगी जहाज को भारतीय नौसेना के हवाले करेगा। मीडिया खबरों में बताया जा रहा है कि 28 मई को मिलने वाले इस जंगी जहाज को नौसेना जून महीने में आधिकारिक रूप से अपने में शामिल करेगी।
बताया जा रहा है कि रुस से मिलने वाला यह जंगी जहाज ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा जो रडार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसकी पकड़ में नहीं आ सकेगा।