बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए RLD सांसद-किया वेतन दान

पंजाब की यह आपदा पूरे देश के लिए पीड़ा का विषय है।"

Update: 2025-09-07 05:42 GMT

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आह्वान पर बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने सराहनीय पहल करते हुए अपना मासिक वेतन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु समर्पित कर दिया। सांसद चौहान ने कहा कि जब जनता आपदा में हो, तब जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे हर संभव सहयोग करें।

पंजाब में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी भयानक प्राकृतिक आपदा से इस समय हालात बेहद भयावह हैं। बाढ़ ने हजारों घर तबाह कर दिए हैं, खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं हैं और लाखों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की स्थिति दयनीय है। जगह-जगह भूख, बीमारी और बेबसी का आलम है।

सांसद चंदन सिंह चौहान ने भावुक अपील करते हुए कहा— “ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित लोग इस कठिनाई से जल्द उबरें। पंजाब की यह आपदा पूरे देश के लिए पीड़ा का विषय है।"

Tags:    

Similar News