बारिश एवं बर्फबारी से तापमान धडाम-दिसंबर जैसी ठंड-18 डिग्री नीचे....

कई शहरों का तापमान सामान्य से 18 डिग्री सेल्सियस तक काम हुआ है।

Update: 2025-10-07 05:26 GMT

शिमला। बारिश और ताजा बर्फबारी ने शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जनपद में दिसंबर जैसी ठंड के हालात उत्पन्न कर दिए हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 11:50 डिग्री कम और पिछले 24 घंटे के भीतर 8.6 डिग्री नीचे गिरा है।

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जनपद कहे जाने वाले किन्नौर में बीती रात से ताजा बर्फबारी हुई है, कुल्लू, शिमला, चंबा और लाहौल स्पीति जनपद के अधिकांश हिस्सों में भी पिछले 24 घंटे के अंदर हिमपात होने से दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। कई शहरों का तापमान सामान्य से 18 डिग्री सेल्सियस तक काम हुआ है।

चंबा जनपद का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद इन इलाकों में टेंपरेचर 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे गिरा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आज भी अधिकांश भागों में बारिश एवं बर्फबारी के आसार है, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

Tags:    

Similar News