55 साल की महिला पर पिटबुल का अटैक- हाथ और जांघ कर डाले जख्मी
इस दौरान पिटबुल ने नीचे गिरी महिला की जांघ पर भी अपने दांत गड़ाए।
झांसी। 55 साल की महिला पर पिटबुल ने हमला बोल दिया। महिला के हाथ को जबड़े में दबाकर पिटबुल ने उसे जमीन पर गिराया और फिर हाथ को चबाने लगा। पिटबुल की मालिक ने महिला को छुड़ाने का प्रयास भी किया।
झांसी के सिपरी बाजार इलाके की चित्रकूट कॉलोनी में 55 साल की महिला हेमलता सेन पर पड़ोसन के पिटबुल द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम के मुताबिक महिला पर अटैक करने वाले पिटबुल ने हाथ को जबड़े में दबाकर महिला को जमीन पर गिरा दिया और फिर महिला के हाथ को चबाने लगा।
इस दौरान पिटबुल की मालिक ने महिला को छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन खूंखार हो चुके पिटबुल ने महिला के हाथ को नहीं छोड़ा। इस दौरान पिटबुल ने नीचे गिरी महिला की जांघ पर भी अपने दांत गड़ाए।
महिला की चीख पुकार को सुनकर दौड़ी उनकी बेटी तथा अन्य लोगों ने भी जमीन पर गिरी महिला को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तकरीबन 5 मिनट तक वह महिला के हाथ और जांघ पर काटता ही रहा।
बाद में बड़ी मुश्किल से महिला को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाकर ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।