विजयदशमी पर 68 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा-151 चौराहों से होकर गुजरेगी
आगे बढ़ रही यह शोभा यात्रा राजधानी के 151 चौराहों से होकर गुजरेगी।
लखनऊ। विजयदशमी के मौके पर राजधानी में इस बार 68 किलोमीटर लंबी श्री राम विजयदशमी शोभा यात्रा निकाली जा रही है। सवेरे 9:00 बजे शुरू हुई यह ऐतिहासिक यात्रा राजधानी के 151 चौराहों से होकर गुजरेगी।
बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ की सड़कें एक बड़े उत्सव का नजर देख रही है, 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व होने के साथ-साथ विजयदशमी के उपलक्ष में राजधानी में 68 किलोमीटर लंबी श्री राम विजयदशमी शोभा यात्रा निकाली जा रही है।
सवेरे 9:00 बजे से शुरू हुई इस शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए आतिशबाजी की जा रही है, भव्य स्वागत के साथ आगे बढ़ रही यह शोभा यात्रा राजधानी के 151 चौराहों से होकर गुजरेगी।
शोभा यात्रा का प्रमुख पड़ाव बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर रहा, जहां से यह यात्रा पुनः मुख्य मार्गो से होकर प्रतीक स्थल लौट रही है, 68 किलोमीटर लंबे रूट पर जगह-जगह ढोल, नगाड़ों एवं बैंड बाजों तथा जय श्री राम के नारों से शोभा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।