12 देश के नागरिकों की अमेरिका में नो एंट्री- बोले ट्रंप खतरनाक लोगों..

नफरत फैलाने या इमिग्रेशन कानून का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।;

Update: 2025-06-05 05:32 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व के 12 देश के नागरिकों के अपने देश में आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि खतरनाक लोगों से देश की हिफाजत करना जरूरी है।

टैरिफ को लेकर इस समय चर्चाओं में चल रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देश के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम अमेरिका की सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत के लिए जरूरी है। 12 देश के लोगों को अमेरिका में आने से रोकने का यह प्रतिबंध 9 जून से लागू किया जा रहा है।

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने 7 देश के नागरिकों पर आशिक रोक भी लगाई है, यह इमीग्रेशन और नॉन इमीग्रेशन दोनों तरह के वीजा पर लागू होगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को ऐसे विदेशी नागरिकों से सुरक्षित रखना जरूरी है जो आतंकवादी हमले करने, राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, नफरत फैलाने या इमिग्रेशन कानून का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।Full View

Tags:    

Similar News