मुस्लिम नेता का बड़ा दावा- भगवान राम के वंशज हैं मुसलमान
मुसलमान भगवान राम अथवा कृष्ण को नहीं मानता है तो वह सच्चा मुसलमान नहीं है।;
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मुसलमान भगवान राम के वंशज है और अगर कोई मुसलमान भगवान राम अथवा कृष्ण को नहीं मानता है तो वह सच्चा मुसलमान नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की ओर से किए गए बड़े दावे में मुसलमानों को भगवान राम का वंशज बताया गया है।
उन्होंने कहा है कि इस्लाम से बहुत पहले सनातन आया है और सनातन धर्म ने ही भारतीय सभ्यता की नींव को रखा है। ऐसे हालातों में जो भी मुसलमान भगवान राम और कृष्ण को नहीं मानता है तो उन्हें सच्चा मुसलमान नहीं माना जा सकता है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की ओर से किए गए बड़े दावे में कहा गया है कि भगवान राम ही मुसलमानों के वंशज है।
जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की जड़ें अत्यंत प्राचीन है, सनातन धर्म इस्लाम से बहुत पहले से पृथ्वी पर मौजूद है जो हमारी भारतीय सभ्यता की नींव है।
उन्होंने कहा है कि इस्लामी शिक्षाएं भी साझा विरासत के विचारों का समर्थन करती है जो कई पैगंबरों में विश्वास की तरफ इशारा करती है।