मनसे का भाषा विवाद जारी- मंत्री के पहुंचने पर काटा खडदू

प्रमुख अविनाश जाधव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।;

Update: 2025-07-08 10:43 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में खुद को जिंदा साबित रखने की कोशिशों में जुटी राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मराठी भाषा विवाद को ठंडा नहीं होने दे रही है। राज ठाकरे की पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान पहुंचे मंत्री का विरोध किया। पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हैं।

मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भायंदर में मराठी भाषा विवाद को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक प्रताप बाबूराव सरनायक जब वहां पर पहुंचे तो राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भड़कते हुए उनका विरोध किया।

इससे पहले मंगलवार की सवेरे पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के अंतर्गत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे-पालघर प्रमुख अविनाश जाधव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

अविनाश जाधव की अगुवाई में यह कार्यकर्ता ठाणे के भायंदर में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में हठधर्मी दिखाते हुए रैली करने जा रहे थे। पुलिस ने रैली आयोजन की परमिशन नहीं दी थी।Full View

Tags:    

Similar News