केंद्रीय कर्मचारियों को महानवमी का गिफ्ट-महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते में तीन परसेंट की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर अपने कर्मचारियों को एक बड़ा गिफ्ट दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन परसेंट की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का 49 लाख कर्मचारियों के साथ 68 लाख पेंशनर्स को भी फायदा होगा।
बुधवार को केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से आरंभ हो चुके त्योहारी सीजन में दीपावली और दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन परसेंट की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है।
केंद्र सरकार की ओर से डिक्लेअर की गई यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी। इस दौरान कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा।
केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
3% बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इस बढ़ोतरी का लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ 68 लाख 70 हजार पेंशनर्स को भी मिलेगा।