सड़क पार करते तेंदुए की मौत, वाहन की चपेट में आने की आशंका

सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई होगी।;

Update: 2025-07-25 05:40 GMT

शिवपुरी, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक तेंदुए का सड़क पर शव बरामद हुआ।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेंदुआ किसी वाहन की चपेट में आ गया।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर की थीम रोड पर गुना नाके के आगे आज एक तेंदुए का शव बरामद हुआ। आशंका बताई जा रही है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई होगी।

वन विभाग के कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जा रहा है।

घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ देखा जाता था।

Tags:    

Similar News