विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कोमल पार्टी से निष्कासित

अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निष्कासित की गई महिला मोर्चा नेता ने आज महा पंचायत का ऐलान किया था।

Update: 2025-06-27 14:43 GMT

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक कीरत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निष्कासित की गई महिला मोर्चा नेता ने आज महा पंचायत का ऐलान किया था।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनुशासन के मामले को लेकर की गई बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत भाजपा के महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर मंत्री कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

महानगर अध्यक्ष ने जारी किए निष्कासन पत्र में कहा है कि कोमल चौधरी द्वारा संगठन के जनप्रतिनिधि के विरुद्ध मीडिया एवं सोशल मीडिया में लगातार बयान बाजी की जा रही है और कोमल चौधरी द्वारा 27 जून को धरना प्रदर्शन एवं महापंचायत करने की भी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा है कि इस संदर्भ में कोमल चौधरी द्वारा संगठन को ना तो कोई जानकारी दी गई और ना ही वार्ता की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा है कि कोमल चौधरी की इस बयान बाजी से संगठन एवं जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल हो रही है।

महानगर अध्यक्ष ने कोमल चौधरी को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन का अनुशासन निरंतर भंग करने के कारण संगठन से निष्कासित करने का ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News