काशी विद्वत परिषद का फैसला- 21 को नहीं इस दिन मनाई जाएगी दीपावली

20 अक्टूबर को ही देश भर में दीपावली मनाने का फैसला लिया गया है।

Update: 2025-10-05 10:47 GMT

वाराणसी। दीपावली के पर्व को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों के बीच चल रहे कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हुई काशी विद्वत परिषद की ऑनलाइन बैठक में 20 अक्टूबर को ही देश भर में दीपावली मनाने का फैसला लिया गया है।

वर्ष 2025 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी? इस बाबत देश भर के लोगों में कन्फ्यूजन चल रहा है, क्योंकि कुछ पंचांगों में जहां 20 अक्टूबर को दीपावली अंकित की गई है, वहीं कुछ पंचांग 21 अक्टूबर को दीपावली होने की जानकारी दे रहे हैं।

हिंदू समुदाय के लोगों के बीच उत्पन्न हुए इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए काशी विद्वत परिषद के धर्मशास्त्र और ज्योतिष प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

विद्वानों ने दीपावली की तिथि को लेकर अलग-अलग पंचांगों की गणनाओं की आपस में तुलना की। बैठक के दौरान निश्चित किया गया कि अब पूरे देश में 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाए।

परिषद के सदस्यों ने कहा है कि जिन पंचांगों में दीपावली 21 अक्टूबर को होना बताया गया है, वह पंचांग धर्मशास्त्र और परंपराओं के हिसाब से सही नहीं है।Full View

Tags:    

Similar News