तूफान मेलिसा ने मचाई तबाही - 25 लोगों की मौत के साथ हजारों बेघर
हैती के दक्षिणी हिस्से Petit-Goâve, Les Cayes और Jacmel में तूफान का सबसे ज़्यादा असर देखा गया। यहाँ नदियाँ उफान पर हैं, कई पुल और सड़कें बह गईं।
नई दिल्ली। कैरेबियन के दो देशों हैती और क्यूबा पर इस हफ्ते आए तूफान मेलिसा (Hurricane Melissa) ने भयावह तबाही मचा दी।
तेज हवाओं, भारी बारिश और बाढ़ ने पूरे क्षेत्र की ज़िंदगी थाम दी है। अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि हज़ारों लोग बेघर हो चुके हैं।
दोनों देशों की सरकारों ने आपात स्थिति घोषित कर दी है और राहत कार्य तेज़ी से जारी हैं।
हैती के दक्षिणी हिस्से Petit-Goâve, Les Cayes और Jacmel में तूफान का सबसे ज़्यादा असर देखा गया।
यहाँ नदियाँ उफान पर हैं, कई पुल और सड़कें बह गईं।
25 से ज़्यादा लोगों की मौत की खबर है, और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
राहत दलों को अब भी कई गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है क्योंकि सड़कें मलबे और पानी से ढकी हैं।
सरकार ने अस्थायी शिविरों में करीब 30,000 लोगों को शिफ्ट किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पीने के पानी और दवाइयों की आपूर्ति भेजने की घोषणा की है।