पुलिस में हो गया था सिलेक्शन- फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

जिले में बृहस्पतिवार को 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बंद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।;

Update: 2025-06-26 08:10 GMT

अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार को 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बंद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंशी गंज रोड निवासी अनुज जायसवाल का शव घर में बंद कमरे से पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि इस मकान में कोई रहता नहीं था। कभी कभी घर वाले मकान में रुक जाते है। मृतक अनुज जायसवाल अकेले ही इस मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह पड़ोस की दुकान के एक लड़के ने जब घर में आवाज लगाया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अनुज का शव कमरे के अंदर रस्सी के सारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसका आधा शरीर जमीन पर टिका था।

पड़ोसी ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे इसके बाद तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक का बिहार पुलिस में सिलेक्शन हुआ था और उसकी जॉब लेटर भी आ गया था।

Tags:    

Similar News