ईरान व इजरायल के सीज फायर से सोना चांदी को लगा झटका- नखरे हुए ढीले
सबसे तगड़ा झटका सोने को लगा है, जिसके दम 2060 रुपए गिर गए हैं।;
नई दिल्ली। इसराइल और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर हुआ सीज फायर सोना चांदी को पसंद नहीं आया है, जिसके चलते इन दोनों कीमती धातुओं के दामों में एकदम से बड़ी गिरावट आ गई है। सबसे तगड़ा झटका सोने को लगा है, जिसके दम 2060 रुपए गिर गए हैं।
मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज सोने चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का दाम 2060 रुपए गिरकर अब 97 288 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि इससे पहले सोना 99 हजार 348 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचते हुए खूब नखरे दिखा रहा था।
उधर ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग में सीज फायर से चांदी की हालत भी पतली हो गई है, जिसकी कीमत 1165 रुपए प्रति किलोग्राम गिर गई है।
अब चांदी 105898 प्रति किलोग्राम की दर से बाजार में उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि इससे पहले चांदी के दाम 107063 रुपए चल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 18 जून को सारी हदें पार करते हुए चांदी ने 109550 और सोने ने 99454 रुपए का ऑल टाइम हाई कीर्तिमान बनाया था।
हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक आगे सोने चांदी के दामों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।