दिवाली के बाद सोना चांदी का निकाला दीवाला- दोनों के दामों में भारी गिरावट
17 अक्टूबर को सोने ने 139 584 रुपए पर बिकर ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया था।
नई दिल्ली। दीपावली के त्यौहार की पांच दिवसीय श्रृंखला के मौके पर उड़ान भरते हुए अभी तक के सबसे ऊंचे दामों पर पहुंचे सोना चांदी का त्योहार संपन्न होते ही दीवाला निकल गया है। दोनों के दामों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को इंडियन बुलियन ज्वेलर्स संगठन के मुताबिक आज बुधवार यानी 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम₹3726 रुपए घटकर 123907 रुपए के स्तर पर आ गया है।
इससे पहले सोने के दाम 20 अक्टूबर को 127633 के स्तर पर थे, जबकि 17 अक्टूबर को सोने ने 139 584 रुपए पर बिकर ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया था।
चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25599 प्रति किलो सस्ती हो गई है। चांदी के दाम आज 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं।
इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।