सीजफायर के बाद एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू- हज का दूसरा बैच मक्का को रवाना

पंजाब के लिए आज से अपनी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान कर दिया है।;

Update: 2025-05-14 05:42 GMT

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ बने सैन्य टकराव के दौरान बंद किए गए एयरपोर्ट शुरू हो गए हैं। सीजफायर के बाद हज यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना हो गया है। अमृतसर में भी पहली फ्लाइट लैंड हुई है।

बुधवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सवेरे के समय हज हाउस से हज यात्रियों का दूसरा जत्था मक्का के लिए रवाना हुआ है। भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के बाद हुए सीज फायर के उपरांत हज यात्री सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हो रहे हैं।

श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था इसी महीने की 4 मई को रवाना हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर की वजह से 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाली आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट्स बंद कर दी गई थी। आज से फ्लाइट एक बार फिर शुरू हो गई है।

उधर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंगलवार एवं बुधवार की रात पहली फ्लाइट लैंड हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी पंजाब के लिए आज से अपनी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान कर दिया है।Full View

Tags:    

Similar News