5 लोगों की मौत का सबब बनी रेत भरी ट्रैक्टर ट्रॉली- टकराई फॉर्च्यूनर

रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका, जिसके चलते बेकाबू हुई कार अचानक सामने आई ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जाकर घुस गई।

Update: 2025-11-16 05:15 GMT

ग्वालियर। सड़क पर तेजी के साथ फर्राटा भरते हुए दौड़ रही फॉर्च्यूनर कार रेत लादकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में सवार कोई भी पैसेंजर बच नहीं पाया है, फॉर्च्यूनर में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई है।

रविवार को ग्वालियर- झांसी हाईवे पर मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर पहले सवेरे के समय हुए हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार तकरीबन आधा दर्जन लोग उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब ग्वालियर लौट रहे थे तो जैसे ही उनकी गाड़ी मालवा कॉलेज के सामने पहुंची तो उसी समय मोड पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली सामने आ गई।


रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका, जिसके चलते बेकाबू हुई कार अचानक सामने आई ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जाकर घुस गई।


ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते आसपास के लोग दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान गाड़ी के एयरबैग खुलकर फट गए थे और फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ चुके थे।                                                                                                                                          हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने पांचों लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे का शिकार हुई फॉर्च्यूनर के अंदर से दारू की खाली बोतल और खाली डिस्पोजल गिलास भी मिले हैं।Full View

Similar News