कपड़ों के शोरूम में कब्जा जमा कर बैठी आग- आठ फायर टेंडर के साथ....
एवं कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया।;
मुंबई। साउथ मुंबई इलाके में कपड़ों के शोरूम के भीतर आग लगने से आसपास के लोगों में भारी दहशत पसर गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी आग बुझाने की आठ गाड़ियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे हैं।
सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साउथ मुंबई के पैडर रोड स्थित कपड़ों के एक बड़े शोरूम के भीतर किन्हीं कारणों की वजह से आग लग गई। शोरूम के भीतर से जिस समय आसपास के लोगों ने धुएं के बादलों के साथ आग की लपटे निकलती हुई देखी तो इलाके में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई।
कपड़ों के शोरूम में आग लग जाने की जानकारी मिलते ही अनेक लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने शोरूम मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आग बुझाने की आठ गाड़ियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया।
अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।