CHC अधीक्षक की मौत पर शोक व्यक्त कर रामगोविन्द ने की जांच की मांग

खोखली स्वस्थ व्यवस्था एवं शासन प्रशासन के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है।;

Update: 2025-06-18 12:13 GMT

बलिया। जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अपने एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को खो दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह के अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर (45) का निधन बलिया जनपद के खोखली स्वस्थ व्यवस्था एवं शासन प्रशासन के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि एक

कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर जिनकी जिंदगी गहरी साजिश के चलते विवादों में उलझ गई।

उन्होंने कहा है कि बांसडीह सीएचसी के अधीक्षक के रूप में वह अपने कार्यकाल के दौरान जनता में काफी लोकप्रिय थे साथ ही मनियर अस्पताल का भी अतिरिक्त प्रभार वह संभाल रहे थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने जिले के कई अस्पतालों में सेवाएं दी थी कभी किसी विवाद में नहीं रहे।

उन्होंने मांग उठाई है कि इस पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है और दोषी लोगों पर ऐसी कठोर कार्यवाही हो जो एक उदाहरण बने।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि स्वस्थ विभाग लोगो को जिंदगी देता है और चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है। लेकिन आज भाजपा सरकार में धरती के भगवान ही सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा है कि लोगों को स्वस्थ रखने वाला महकमा ही डर के माहौल और दबाव में काम करने को मजबूर है। ऐसे में खुद बीमार स्वास्थ विभाग लोगों को क्या स्वस्थ रखेगा?

उन्होंने कहा है कि मृतक डाक्टर को न्याय हर हाल में मिलना चाहिए और समाजवादी पार्टी डाक्टर के परिवार के साथ है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक इस घटना को गंभीरता से ले और जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें। साथ ही बलिया के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करें।

उधर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने मृतक डाक्टर वेंकटेश मौआर के परिवार को सम्मानजनक नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।Full View

Tags:    

Similar News